अरूण साव होंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, संगठन में बदलाव को लेकर लम्बे समय से चर्चा चल रही थी. जिसके बाद अब ये निर्णय लिया गया है.

Aamaadmi Patrika

ज्ञात हो कि अब तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी विष्णुदेव साय संभाल रहे थे. आने वाले 2023 चुनावों के मद्देनज़र ये एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

साव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने के पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि वह ओबीसी वर्ग से आते हैं. साथ ही भाजपा प्रदेश के पांचों संभाग में सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति में बिलासपुर संभाग में है. ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की कमान बिलासपुर के ओबीसी नेता को सौंपी गई है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय आदिवासी वर्ग से आते हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदिवासी विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

Aamaadmi Patrika

Related Articles

Back to top button