चुनाव 2024बड़ी खबरेंराजनीति

मप्र: मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

प्रधानमंत्री मोदी, शाह होंगे शामिल

भोपाल: मनोनीत मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की जा रही है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, खासकर यादव के गृहनगर उज्जैन से इकट्ठा होंगे. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य की राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में होगा.

आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.” मध्य प्रदेश भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे.

कई दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए, भाजपा ने सोमवार को यादव को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान को रिकॉर्ड पांचवीं बार सत्ता में आने से रोक दिया. चौहान सरकार में मंत्री यादव (58) को सोमवार को एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. मध्य प्रदेश में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री होंगे. प्रवक्ता ने कहा हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि वे भी यादव के साथ शपथ लेंगे या नहीं.

मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे. यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है और उन्हें शीर्ष पद के दावेदार के रूप में नहीं देखा जा रहा था. वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जिनकी संख्या राज्य की जनसंख्या में 48 प्रतिशत से अधिक है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल