धर्म

आज का राशिफल ( 17 मार्च 2025) जानिए! आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके भाई-बहन भी आपकी तरक्की देखकर आपसे खुश रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी, इसीलिए आपको काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने बॉस की बातों को कार्यक्षेत्र में नजरअंदाज नहीं करना है। पिताजी की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे फल व्यतीत करेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कामों को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, तो आप उसे भी आसानी से निभाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नौकरी में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आप किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपकी व्यर्थ की चिताओं को बढ़ाएगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें भी आपको वाहन थोड़ा सावधान में कर चलाना होगा। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना पड़ सकता है।

aamaadmi.in

सिंह- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी सोच विचारकर सकते हैं। किसी काम को लेकर यदि आप यात्रा पर जा रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी छवि निखरेगी और परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी सोच समझ से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं का आसानी से दूर कर पाएंगे। आपके दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके खर्चो बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे आगे ना बढ़ाएं। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले धन का इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ खर्चों को भी आसानी से कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी किसी परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको कानूनी कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है।

धनु- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने कामों को लेकर पूरा फोकस करना होगा। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की जरुरतों पर पूरा ध्यान देंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई समस्या यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तब वह भी दूर होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही है, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। किसी के सलाह आप सोच समझकर माने, तो ही बेहतर रहने वाला है।

मीन- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सेहत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका मन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल