धर्म

दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज कब है? धनतेरस से लेकर लक्ष्मी पूजा मुहूर्त तक, देखें दीपावली कैलेंडर

दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाते हैं. दिवाली से एक या दो दिन पहले धनतेरस या धन त्रयोदशी मनाई जाती है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं, प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर की भी पूजा होती है. धनतेरस पर लोग आभूषण, नया मकान, नई कार, प्रॉपर्टी आदि खरीदते हैं, वहीं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करने से पूरे साल धन और संपत्ति बनी रहती है. परिवार के लिए आर्थिक उन्न​ति के द्वार खुलते हैं. आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली और धनतेरस कब है? दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है?

दिवाली 2026 तारीख
दिवाली की सही तारीख जानने के लिए आप पंचांग से कार्तिक अमावस्या की ति​थि देखें. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि का प्रारंभ 8 नवंबर को दिन में 11 बजकर 27 मिनट पर होगा और यह तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक मान्य रहेगी. उदयातिथि और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त के आधार पर दिवाली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को है.
दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
8 नवंबर को दिवाली की लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 1 घंटा 56 मिनट का रहेगा. आप शाम में 05 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 50 मिनट के बीच लक्ष्मी पूजा विधि विधान से कर सकते हैं.

आयुष्मान् योग में मनेगी दिवाली
इस बार की दिवाली पर आयुष्मान् योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा. दिवाली पर आयुष्मान् योग प्रात:काल से लेकर 9 नवंबर को 03:03 ए एम तक मान्य है. उसके बाद से सौभाग्य का प्रारंभ होगा. आयुष्मान् योग व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है. व्यक्ति की आयु बढ़ती है. दिवाली पर स्वाति नक्षत्र है. जो प्रात:काल से लेकर पूरी रात तक है.
पंचांग के अनुसार, धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं. इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो रही है और 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक है.
उदयातिथि के आधार पर त्रयोदशी तिथि 7 नवंबर को है, लेकिन धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. उस दिन ही प्रदोष व्रत की पूजा भी होगी.

धनतेरस 2026 मुहूर्त
6 नवंबर को धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम में 6 बजकर 02 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक है. उस दिन आपको पूजा के लिए 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा.

aamaadmi.in

दिवाली का त्योहार 5 दिनों का होता है, जो गोवत्स द्वादशी से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है. कब कौन सा त्योहार और पर्व है, जानने के लिए देखें दिवाली कैलेंडर.
दिवाली कैलेंडर 2026
5 नवंबर, गुरुवार: गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर, शुक्रवार: धनतेरस, धन त्रयोदशी
7 नवंबर, शनिवार: काली चौदस, हनुमान पूजा
8 नवंबर, रविवार: दिवाली, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा
10 नवंबर, ​मंगलवार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
11 नवंबर, बुधवार: भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल