खेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी मात दी

चेन्नई सुपर किंग्स ने एकतरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने सीएसके को जीतने के लिए 158 रनों का टारगेट दिया, जिसे सीएसके की टीम ने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच में सीएसके के लिए 2 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया. ये खिलाड़ी जीत में बड़े हीरो बने. इस मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जब डेवोन कॉन्वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन साझेदारी की और सीएसके की टीम को टारगेट की तरफ पहुंचाया. रहाणे ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उन्होंने 27 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और तीन लंबे छक्के शामिल थे. शिवम दुबे ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए. मुंबई के लिए कुमार कार्तिकेय सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, लेकिन उनके अलावा कोई भी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहा और सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए.

मुंबई ने बनाए 157 रन

मुंबई इंडियंस ने सीएसके को जीतने के लिए 158 रनों का टारगेट दिया. मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 32 रन ईशान किशन ने बनाए. कैमरून ग्रीन ने 12 रनों का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव ने 1 रन, तिलक वर्मा ने 22 रन बनाए. अरशद खान ने 2 रनों का योगदान दिया. टिम डेविड ने 31 रन बनाए. ऋतिक शौकीन ने अंत में 18 रनों की पारी खेली.

aamaadmi.in

सीएसके के लिए इन गेंदबाजों ने किया कमाल

सीएसके की तरफ से स्टार तेज गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने धमाकेदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा तुषार देशपांडे ने भी 2 विकेट चटकाए. वहीं, आईपीएल डेब्यू कर रहे सिसांडा मगाला के खाते में 1 विकेट गया. बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे ने तूफानी पारी खेली और सीएसके को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की.

ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अभी तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 34 मैच खेले हैं, जिसमें से 20 मैच मुंबई की टीम ने जीते हैं. वहीं, 14 मैचों में सीएसके ने जीत हासिल की है. दोनों ही टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है. सीएसके ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के मात दी. वहीं, मुंबई को पिछले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन:

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, सिसांडा मंगाला, तुषार देशपांडे.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल