खेलUncategorized

आयरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 1 रन से जीता तीसरा वनडे मैच

मलाहाइड (डबलिन), 16 जुलाई  न्यूजीलैंड ने डबलिन में आयोजित तीसरे वनडे मुकाबले में आयरलैंड को एक रन से हराया. शुक्रवार को तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 360 रन का स्कोर बनाया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 359 रन बना सकी, जिसके चलते महज 1 रन के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा.

हैरी टेक्टर और पॉल स्टर्लिग ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 150 गेंदों में 179 रन की साझेदारी की, जिसने आयरलैंड के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. एक तरफ स्टर्लिग ने जहां 103 गेंद पर 120 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे तो वहीं 5 छक्के लगाने में सफलता पाई. वहीं दूसरी ओर हैरी टेक्टर ने 106 गेंद पर 108 रन बनाए.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 126 गेंदों में 115 रन की शतकीय पारी खेली. वहीं हेनरी निकोल्स ने 54 गेंदों में 79 रन बनाए. पूरी टीम ने मिलकर 360 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कया.

जोश लिटिल ने मैच में आयरलैंड की ओर से अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 2 विकेट हासिल किए. वहीं एक-एक विकेट क्रेग यंग, कर्टिस कैंफर और गरेथ डलानी ने भी लिए.

आयरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की.

बता दें, सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने एक विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मैच में 3 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गांठ बांधले ये बात सफलता चूमेगी कदम इंडियन जर्सी पर ‘पाकिस्तान’ का नाम ऋषभ पंत बने LSG के कप्तान नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी