बड़ी आफत में टीम इंडिया, रवींद्र जडेजा Asia Cup 2022 से बाहर

Asia Cup 2022: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को जडेजा के चोट के कारण बाहर होने का ऐलान किया. बोर्ड ने साथ ही बताया कि जडेजा की जगह उनकी ही तरह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है. जडेजा ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में अब टीम इंडिया के सामने जडेजा को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करने की समस्या खड़ी हो गई है.
BCCI ने बताया कि जडेजा को दाएं पैर के घुटने में चोट लगी है, जिससे वह हाल के वक्त में परेशान रहे हैं. बोर्ड ने अपने बयान में बताया, ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने एशिया कप में रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया है. रवींद्र जडेजा के दाएं घुटने में चोट लगी है, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.
- स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: BDL ने NSTL को सौंपा उन्नत हेवी वेट टॉरपीडो
- बढ़ी तपिश: कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद बारिश के आसार
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़
- एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमान
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन : आयुक्त रजत बंसल





