बड़ी खबरें

आज का राशिफल : इनके सफलता के बन रहे हैं योग

मेष राशि (Aries)

 भाग्य आपका पूरी तरीक़े से साथ दे रहा है। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि जगेगी। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं लेकिन इस समय आपको कहीं न कहीं कोई परेशानी है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहे। ख़र्चे ज़्यादा बढ़ सकते हैं इस चीज़ का ध्यान रखें। घर में इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

विदेश से जुड़ी किसी कंपनी द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ की परिस्थिति अच्छी बन रही है। घर परिवार में रिश्ते गहरे हो सकते हैं लेकिन किसी बात को लेकर नरम गरम सा मिज़ाज बना रहेगा। इस समय पर आपको थोड़ा सा मानसिक तनाव भी हो सकता है। कुछ संबंध बिगड़े न इसका ध्यान रखें।

aamaadmi.in

मिथुन राशि (Gemini)

जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। कोई भी बात कहनी है बहुत स्पष्ट रूप से कह पाएंगे। किसी प्रकार का तनाव चल रहा था वो दूर होता हुआ नज़र आ रहा है। ऑफ़िस में विस्तार का कार्यक्रम चलेगा। कोई नया पद प्रतिष्ठा आप में से कई लोगों को प्राप्त होगी। आप में से कई लोगों के लिए समय बेहद लाभकारी रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

धन लाभ से जुड़ी कोई परिस्थिति बनती हुई नज़र आ रही है भाग्य आपका पूर्णतः साथ दे रहा है लेकिन काम को लेकर एक अलगाव की परिस्थिति बनेगी। काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय इस समय पर ना , ले चीज़ों को टाल दें कुछ समय के लिए। छोटी बातों को लेकर तनाव ज़्यादा बढ़ सकता है। ये समय है आपको अपना घर परिवार पर ध्यान देना होगा।  छोटी बातों का तनाव मन तक न लेकर आएं।

सिंह राशि (Leo)

जीवनसाथी के साथ संबंध गहरे होंगे। कोई मन की बात करनी है तो बिलकुल कह डालें,  निस्संकोच अपनी बात प्रस्तुत करेंगे तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। साथ ही साथ ही इस समय आपको थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देना चाहिए। इस समय पर गाड़ी से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। एक लंबा तगड़ा ख़र्चा भी दिखा रही है।

कन्या राशि (Virgo)

घर परिवार से जुड़ा कोई ख़र्चा होता हुआ नज़र आ रहा है। घर में मन लगेगा साथ ही साथ घर की साज सजावट से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी तो वो दूर होगी। आपको अपने जीवन साथी के साथ एक अच्छा समय बिताना चाहिए। हो सकता है कोई बात को लेकर एकदम नरम गरम बात बन जाए , लेकिन इस समय पर थोड़ा सा चुप लगाकर बैठेंगे तो चीज़ें आपकी बेहतर होती हुई नज़र आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सजग रहना सीखें।

तुला राशि (Libra)

मानसिक तनाव बहुत ज़्यादा हो सकता है अपने ऊपर संयम रखना इस समय ज़रूरी है। हो सकता है कि कोई बात ऐसी हो जाए जो कि कहीं न कहीं संबंधों को ख़राब करें। आपको अपनी आँखों से जुड़ी कोई समस्या चल रहे हो या ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई समस्या हो तो उसका भी ध्यान रखना आवश्यक है। इस समय पर बहुत जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय ना ले, किसी और के भड़कावे में न आएँ। बहुत सोच समझ के किसी भी निर्णय तक पहुचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

घर परिवार और संतान के प्रति आपका ध्यान लगा रहेगा। इनको किस प्रकार समेटना है , किस प्रकार से समझाना है और किस प्रकार से आगे बढ़ाना है-  ये तमाम नेतृत्व शक्ति आपके अंदर बहुत ज़ोरदार रहेगी। घर के ऊपर ख़र्चे भी होंगे। पारिवारिक यात्राओं पर आपका मन लगेगा। साथ ही साथ विद्या से जुड़ा कोई काम रुका चल रहा था , संतान से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी तो वो दूर होती नज़र आ रही है।

धनु  राशि (Sagittarius)

बहुत सारी चीज़ों में आप अपने से समझौता करकर आगे बढ़ेंगे। घर में एक नया पन नज़र आएगा। घर को नए तरीक़े से बनाना चाहते हैं रैनावेशन का काम करना चाहते हैं या घर की साज सजावट करना चाहते हैं – ये सारे काम आपके आसानी से पूरे होंगे। हो सकता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र पर एक बहुत ज़िम्मेदार पद पर भी पहुँचे। बड़े बड़े लोगों द्वारा आपका नाम माना जाएगा। यह समय आपके लिए बेहद लाभकारी है।

मकर राशि (Capricorn)

मानसिक चीज़ों पे आपको तनाव हो सकता है। मानसिक तौर पर आज के दिन आप छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से कहीं दूरी भी महसूस करेंगे। हो सकता है कि आप दोनों अलग अलग स्थान पर भी समय बिताएँ। इस समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा आपके मित्रता बहुत घनिष्ठ होंगी साथ ही पारिवारिक सदस्यों के साथ आपकी जो है बातचीत बहुत स्पष्ट तरीक़े से हो पाएगी। कोई संबंध ख़राब हो गया है तो उसे सुधारने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

यह समय आपके लिए बेहद लाभकारी है। धन लाभ से जुड़ा कोई मसला नज़र आ रहा है। कहीं से लोन लिया है या कोई कर्ज़ चुकाना है , ये दोनों काम आपके पूरे होते हुए नज़र आ रहे हैं   महिलाओं द्वारा आपको कही न कही सहयोग प्राप्त होगा। अपनी प्रखर वाणी द्वारा आपको पहचाना जाएगा। समाज में आप में से कई लोगों का स्तर ऊँचा हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces)

घर परिवार के प्रति आपका मन लगा रहेगा। काम में भी आप एक अच्छे नेता के रूप में आगे बढ़कर आएंगे , आपके विचारों को सराहा जाएगा। आप में से कई लोगों के अंदर बहुत कड़ी नेतृत्व शक्ति रहेगी। साथ ही साथ कोई नई विचारधारा द्वारा यदि आप आगे बढ़ें तो आप में से कई लोग -उनकी नाम ख्याति भी नज़र आ रही हैं। वाणी पर ज़िद्दी पना थोड़ा सा कम करें। जो बात करनी है उसको स्पष्ट करें घूमा के बोलेंगे तो आपके लिए दिक़्क़त बन सकती है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गांठ बांधले ये बात सफलता चूमेगी कदम इंडियन जर्सी पर ‘पाकिस्तान’ का नाम ऋषभ पंत बने LSG के कप्तान नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी