Uncategorized

तेज रफ्तार कार ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, बाइक को सामने से मारी टक्कर; पिता गंभीर

बालोद। जिले के देवरी थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा परसुली गांव के पास डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार कथित तौर पर रॉन्ग साइड में जाकर बाइक से टकराई। हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, परसुली निवासी पवन सोनकर रविवार रात अपने 3 वर्षीय बेटे हिमांशु सोनकर और 12 वर्षीय भतीजे नमन कुमार सोनकर के साथ बाइक क्रमांक CG 24 S 1107 से घर के पास सड़क पर निकले थे. इसी दौरान डौंडीलोहारा की ओर से देवरी की तरफ जा रही कार क्रमांक CG 08 AT 360 के चालक ने कथित तौर पर वाहन को रॉन्ग साइड में ले जाकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी.

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायलों की मदद की. सूचना मिलने के बाद डॉयल 112 और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

इलाज के दौरान दोनों मासूम की मौत
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया. वहां उपचार के दौरान पवन सोनकर के बेटे हिमांशु सोनकर और भतीजे नमन कुमार सोनकर की मौत हो गई. वहीं पवन सोनकर का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

aamaadmi.in

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर देवरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर फरार चालक और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है. हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

The post तेज रफ्तार कार ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, बाइक को सामने से मारी टक्कर; पिता गंभीर appeared first on Update Chhattisgarh.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल