Uncategorizedछत्तीसगढ़

आंध्रप्रदेश से ठगी का जाल बिछाकर ऐंठे 13 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा, फर्जी CBI अधिकारी बनकर दिया था अंजाम

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में 13 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आंध्रप्रदेश से आरोपी शेक घोष बासा को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी होने का दावा किया. इसके बाद पीड़िता को मनी लॉन्ड्रिंग में नाम आने और कार्रवाई का डर दिखाया. फिर केस रफा-दफा करने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए.

दरअसल, पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है. अगस्त 2025 में पीड़ित के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को CBI अधिकारी होने का दावा किया. पीड़िता का नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आने की झूठी जानकारी देते हुए कार्रवाई का भय दिखाया. उसने कहा कि अगर कार्रवाई से बचना चाहती हो तो पैसे जमा करने होंगे. आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने पहले 5 लाख 30 हजार और दूसरी बार में 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

नहीं रुकी डिमांड, तब हुआ ठगी का अहसास
पीड़िता ने सोचा कि पैसे देने के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपी ने दोबारा लाखों रुपये की मांग की. इस बार पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उसने मगरलोड थाना में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर लिया गया.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में जांच शुरू हुई, जिसमें साइबर सेल की मदद ली गई. तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण के बाद आखिरकार पुलिस ने पता लगा लिया कि आरोपी कहां छिपकर ठगी का जाल बुन रहा है. पुलिस टीम तैयार आंध्रप्रदेश भेजा गया, जहां कडपा जिले के निवासी शेक घोष बासा को गिरफ्तार किया गया.

aamaadmi.in

अन्य आरोपियों और ठगी के शेष रकम की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया है. ठगी के पैसे से उसने वीवो मोबाइल खरीदा था, जिसे जब्त कर लिया गया है. इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. फिलहाल मामले में शामिल अन्य आरोपियों और ठगी की शेष रकम की तलाश जारी है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल