
Akhilesh Yadav Uncle Passes Away: गुरुवार सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। तड़के 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से सपा कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा पहुंचा है।
सैफई में होगा अंतिम संस्कार
राजपाल सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। सपा नेता और उनके भाई रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके निधन की सूचना साझा की। उन्होंने लिखा:
“मैं अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह 4 बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सैफई में गुरुवार दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।”
पार्टी और राजनीति में योगदान
राजपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।
परिवार की पृष्ठभूमि Akhilesh Yadav Uncle Passes Away
राजपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई थे। मुलायम सिंह के कुल पांच भाई थे, जिनमें से राजपाल चौथे नंबर पर थे। वे मुलायम सिंह से छोटे और शिवपाल सिंह यादव से बड़े थे। शिवपाल सबसे छोटे भाई हैं।
राजपाल सिंह यादव के बेटे अंशुल यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष पद हासिल किया है।