दुनिया

हवा में टकरा गए दो विमान, उड़ गए परखच्चे; सभी पायलटों की मौत

फिलीपीन्स में एक ऐसी दुर्घटना हो गई जिसको देखकर लोग दुखी भी हैं और हैरान भी हैं। यहां फिलीपीन्स एयर फोर्स के दो विमान आसमान में एक दूसरे से टकरा गए। इसके बाद दोनों विमान में सवार चार पायलटों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लिपान सिटी के फर्नांडो एयरबेस पर दो ट्रेनर विमान हादसे का शिकार हो गए। फिलीपींस एयर फोर्स (PAF) ने बयान जारी करके इस हादसे पर शोक जताया है। इसके अलावा पीएएफ ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंचीं। इस हादसे के बाद एसएफ-260 विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है। अब इन विमानों की जांच के बाद ही उड़ाने की इजाजत दी जाएगी।

एयरफोर्स बेस के अंदर ही गिरे विमान
स्थानीय मीडिया के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान यह हादसा हो गया। दोनों विमान बेस के अंदर ही गिरे हैं। इससे बाहर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पीएएफ ने कहा कि विमान गिरने से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। वहीं बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों से संपर्क किया गया है।

66 साल पुराना मॉडल
आपको बता दें कि एसएफ-260 हल्कि विमान होते हैं। ये विमान इटली में डिजाइन किए ए हैं। 1960 में इन विमानों को डिजाइन किया गया था। ऐसे में इनका मॉडल काफी पुराना हो गया है। इनका इस्तेमाल फिलीपीन्स में ट्रेनिंग के लिए ही किया जाता था। यह विमान दो सीटर होत ाहै और इसमें पिस्टन वाला इंजन होता है। यह एक एक्रोबेटिक कपैसिटी वाला विमान है।

लंबे समय से फिलीपीन्स की वायुसेना इसका इस्तेमाल कर रही है। 2017 में मरावी सिटी ऑपरेशन में भी इन विमानों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा आपदा के समय इन हल्के विमानों को उतारा जा सकता है। यह विमान हल्का होने के साथ तेज भी होता है। इसीलिए इसकी लोकप्रियता काफी है। हालांकि बीते कुछ सालों में फिलीपीन्स एयर फोर्स में कई विमान क्षति ग्रस्त हो गए हैं। अभी चार महीने पहले भी एक एसएफ-260 विमान क्रैश हुआ था जिसमें दोनों पायलट मारे गए थे। 2023 में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई थी।

aamaadmi.in

इन हादसों को देखते हुए ही एसएफ-260 को ग्राउंड कर दिया गया है। पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि विमानों में तकनीकी कमी है या फिर ये विमान अब ट्रेनिंग लायक भी नहीं बचे हैं। अगर इन विमानों का इस्तेमाल होता रहा और इस तरह के हादसे हुए तो सैनिकों का मनोबल भी गिरेगा। जानकारों का कहना है कि फिलीपीन्स एयरफोर्स को ट्रेनिंग के लिए बजट बढ़ाना होगा और नए विमानों की भी जरूरत है। फिलीपीन्स एयरफोर्स का कहना है कि वह आधुनिकीकरण के लिए काम कर रही है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल