लाइफ स्टाइल

बढ़ते प्रदूषण में आपकी बॉडी के साथ क्या होता है, कैसे असर करती है जहरीली हवा?

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. सोमवार, 9 नवंबर को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया और हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिवाली की रात आतिशबाजी और पटाखे चलने के बाद हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई. हालांकि, इससे पहले भी दिल्ली-NCR में कई दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई थी.

बढ़ता प्रदूषण सिर्फ हवा को खराब नहीं करता, बल्कि इसका सीधा असर हमारी बॉडी पर भी पड़ सकता है. शुरुआत में गले में खराश, आंखों में जलन और लगातार खांसी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. लेकिन लंबे समय तक जहरीली हवा में सांस लेने पर इसका असर फेफड़ों के साथ-साथ दिल और शरीर की ब्लज वेसल्स पर भी पड़ सकता है.

आखिर AQI बढ़ने पर शरीर के अंदर क्या होता है?
AQI तब बढ़ता है जब हवा में एक या उससे ज्यादा प्रदूषकों की मात्रा बढ़ जाती है. भारत में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड AQI को छह श्रेणियों में बांटता है. 0 से 50 तक हवा अच्छी, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बेहद खराब और 401 से 500 तक गंभीर मानी जाती है. दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के दौरान PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषकों की भूमिका अहम होती है.

AQI 100 से 200 के बीच पहुंचने पर क्या होता है?
100 तक AQI संतोषजनक श्रेणी के ऊपरी स्तर पर होता है. CPCB के अनुसार, इस स्तर पर संवेदनशील लोगों को सांस लेने में हल्की परेशानी हो सकती है. जब AQI 200 तक पहुंचता है तो फेफड़ों या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ सकता है. PM2.5 जैसे बेहद छोटे कण फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं. ये उन हिस्सों तक भी जा सकते हैं जहां से ऑक्सीजन खून में पहुंचती है.

aamaadmi.in

इससे आंख, नाक और गले में जलन हो सकती है. ज्यादा समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने पर सांस की नलियों में सूजन बढ़ सकती है और शरीर ज्यादा बलगम बना सकता है. अस्थमा या COPD से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. वहीं स्वस्थ लोगों को भी शारीरिक मेहनत या व्यायाम के दौरान जलन और सांस फूलने जैसी समस्या हो सकती है.

AQI 200 से 300 के बीच पहुंचने पर असर फेफड़ों से आगे बढ़ सकता है

जब प्रदूषित हवा के संपर्क में ज्यादा समय तक रहना पड़ता है तो बारीक कण शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ा सकते हैं. ऑक्सीडेटिव तनाव ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में मौजूद कुछ प्रतिक्रियाशील अणु एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा पर भारी पड़ने लगते हैं और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस स्तर पर अस्थमा, COPD या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. वहीं स्वस्थ लोगों में खांसी, सीने में जकड़न और शारीरिक गतिविधि करने की क्षमता कम होने जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं.

AQI 300 से 400: लगातार प्रदूषण में रहने का असर
301 से 400 के बीच AQI बेहद खराब श्रेणी में आता है. CPCB के मुताबिक, इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से सांस से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं. लगातार ऐसी हवा में सांस लेने से पहले से मौजूद सांस की बीमारियों को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है. जिन लोगों को पहले से दिल की बीमारी है, उनके शरीर पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. यानी प्रदूषण का असर केवल उस समय होने वाली खांसी या गले की जलन तक सीमित नहीं रहता. लगातार प्रदूषित हवा में रहने से शरीर में सूजन और तनाव की स्थिति बनी रह सकती है.

AQI 400 के पार: स्वस्थ लोगों पर भी खतरा
401 से 500 तक AQI गंभीर श्रेणी में आता है. यह भारत की राष्ट्रीय AQI व्यवस्था की सबसे ऊंची श्रेणी है. CPCB के अनुसार, इस स्तर पर स्वस्थ लोगों में भी सांस से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. वहीं पहले से बीमार लोगों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है. ऐसे में खांसी, गले में जलन, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. बारीक कणों के संपर्क को दिल का दौरा, दिल की धड़कन अनियमित होने और स्ट्रोक के बढ़े हुए खतरे से भी जोड़ा गया है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?
बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग प्रदूषण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं. इसके अलावा लंबे समय तक बाहर काम करने वाले लोगों के लिए भी खतरा बढ़ सकता है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी, निर्माण कार्य में लगे लोग और डिलीवरी करने वाले लोग लंबे समय तक बाहर रहते हैं. इसलिए उनका प्रदूषित हवा के संपर्क में आने का समय ज्यादा हो सकता है.

प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को नहीं करता प्रभावित
रेनबो चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, दिल्ली के कंसल्टेंट-पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजिस्ट, एलर्जी एंड स्लीप स्पेशलिस्ट डॉ. निखिल राजवंशी के मुताबिक, वायु प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता. यह शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित कर सकता है. जब कोई व्यक्ति प्रदूषित हवा में सांस लेता है तो PM2.5 जैसे बारीक कण फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं और कुछ मामलों में खून में भी प्रवेश कर सकते हैं. इससे शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ सकता है. इससे अस्थमा, COPD और सांस से जुड़े इंफेक्शन की परेशानी बढ़ सकती है.

लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने को दिल की बीमारी, स्ट्रोक और फेफड़ों की काम करने की क्षमता कम होने के बढ़े हुए खतरे से भी जोड़ा गया है. बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और पहले से दिल या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोग खास तौर पर संवेदनशील होते हैं. अगर प्रदूषण के बीच लगातार खांसी, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज, सांस फूलना, गले में जलन या सीने में जकड़न महसूस हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?
प्रदूषण बढ़ने पर रोजाना AQI की स्थिति देखते रहें. जिन समय प्रदूषण ज्यादा हो, उस दौरान बाहर व्यायाम करने से बचें. बहुत ज्यादा प्रदूषण होने पर बाहर निकलते समय अच्छी तरह फिट होने वाला N95 मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है. घर के अंदर की जगह को भी जितना संभव हो साफ रखें. अगर लगातार सांस लेने में परेशानी हो या सीने में दर्द और जकड़न महसूस हो तो इसे सिर्फ प्रदूषण का सामान्य असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल