बालोद एनएच 930 बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में जिला अस्पताल के सामने 20 जुलाई की रात 10.30 बजे बालोद पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर से घायल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष केसी पवार के इकलौते बेटे देवाशीष उर्फ भैय्यू पवार की मौत रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई.
घायल अवस्था में देवाशीष एक माह तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा. 20 जुलाई की रात देवाशीष पवार बाइक से घर लौट रहा था. वहीं पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन शहर से वापस थाने की ओर आ रही थी. दोनों वाहन में टक्कर हुई थी. देवाशीष के सिर में गंभीर चोट लगी थी. पैर फ्रैक्चर हो गया था.
- सोने की कीमतों में भारी गिरावट से ज्वेलरी शेयरों में हड़कंप, 7% तक टूटा भाव, अब आगे क्या करें निवेशक?
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- एक साथ बुझ गए तीन जीवन: मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में मातम
- नक्सलियों का डंप बरामद, विस्फोटक सामग्री समेत भारी मात्रा में उपयोगी सामान जब्त
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा बयान, कहा- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा





