
देश और दुनियाभर में बड़े ही धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा है. गणेश भगवान सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माने गए हैं. इस कारण सभी देवी-देवताओं में उनकी पूजा सबसे पहले की जाती है. गणेश चतुर्थी के दिन कर्नाटक के हुबली में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली.

कर्नाटक में हुबली के गोकुल रोड पुलिस स्टेशन में पुलिस निरीक्षक जे एम कालीमिर्ची, गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवा टोपी पहनकर खुद गणेशजी की मूर्ति को लेकर आए और स्टेशन में मूर्ति की स्थापना कराई. यह बात दिलचस्प इसलिए है क्योंकि इंस्पेक्टर कालीमिर्ची धर्म से मुस्लिम है.
यह पहली बार नहीं है जब इंस्पेक्टर कालीमिर्ची को ऐसा करते देखा गया है. 2021 में भी वह अपने थाने में गणेश स्थापना के लिए सबसे आगे थे. धार्मिक सद्भाव फैलाने के उनके इस कार्य की प्रशंसा हर तरफ से की गई थी.
मीडिया से बातचीत में इंस्पेक्टर कालीमिर्ची ने कहा कि इस समय सांप्रदायिक सद्भाव समय की जरूरत है और वह हिंदू त्योहारों में भाग लेने से कभी नहीं हिचकिचाते है. उनका कहना है कि वह जन्म से मुसलमान हैं लेकिन जब ड्यूटी के लिए अपने घर से निकलते हैं तो सिर्फ एक भारतीय होते हैं और कुछ भी नहीं.
- प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर SC सख्त, बोला- गैर-कानूनी हिरासत न हो, इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं बहाल करें
- कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्थलगांव में मिला शव
- छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी! जगदलपुर में MP और रायपुर में झारखंड की शराब जब्त
- एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत : सड़क किनारे बेटे और घर में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
- डोंगरगढ़ में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! 1200 जवानों के पहरे में नवरात्रि, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 3 युवकों पर एक्शन






