छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंराजनीति

प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था को बाधित करने से रोका तो भाजपा नेता ने तोड़ दिया सीएसपी का अंगूठा…

प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था को बाधित करने से रोका तो तोड़ दिया सीएसपी का अंगूठा...

न्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी की भिलाई जिला इकाई ने शहर के चौक चौराहों के गड्ढों में भरे पानी में मछली पकड़कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने हाइवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लकिन प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए धक्कामुक्की में एक युवा भाजपा नेता ने छावनी सीएसपी का अंगूठा तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में मंगलवार शाम नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।भाजयुमो नेता प्रशम ने पानी से भरे गड्ढों में मछली डाली और फिर उसे पकड़ते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर यहां एएसपी सिटी संजय ध्रुव, सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेचा और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर दल बल के साथ पहुंचे थे। तभी जब हाइवे के पास चक्काजाम करने की कोशिश की तो पुलिस अफसरों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। अधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से कहा कि चक्काजाम की सूचना नहीं दी गई थी। इसलिए ऐसा करना गलत होगा। इसी दौरान भाजयुमो नेता रितेश ठाकुर ने सीएसपी बंछोर का अंगूठा पकड़कर मोड़ दिया। इससे उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद पुलिस और भाजपा नेताओं में काफी बहस और जमकर धक्कामुक्की हुई।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल