छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंराजनीति

CG ELECTION 2023 : ‘हिंदुस्तान हमारा है किसी के पिताजी का नहीं’ : अरविंद केजरीवाल

CG ELECTION 2023 : 'हिंदुस्तान हमारा है किसी के पिताजी का नहीं' : अरविंद केजरीवाल

न्यूज़ डेस्क : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की शुरुआत बस्तर से कर दी है। अरविंद केजरीवाल लालबाग सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर जमकर हमला बोलै। इस दौरान उन्होंने बीजेपी व कांग्रेस की सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। लालबाग में आयोजित जनसभा को विशाल बनाने के लिए संभाग के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

INDIA गठबंधन पर केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष के गठबंधन ने अपना नाम इंडिया रखा तो बीजेपी वालों ने देश का नाम बदलने का सोच लिया। हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदल के दिखाओ। ये हिंदुस्तान हमारा है किसी के पिताजी का नहीं है। इसके साथ आप पार्टी के कार्यों का बखान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनते ही 3 महीने में बिजली मुफ्त कर देंगे। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को काम करना आता है, राजनीति नहीं। आप पार्टी काम की राजनीति पर विश्वास करती हैं।

केजरीवाल ने विपक्ष के गठबंधन को लेकर कहा कि, जैसे ही हम सबने 28 दल ने मिलकर इंडिया नाम रखा तो यह बीजेपी वाले देश का ही नाम बदलने में लग गए। पहले केंद्र सरकार ने ही स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और ना जाने कितने प्रोग्राम इंडिया के नाम से चलाए थे।

क्या कल हम अपने गठबंधन का नाम बदलकर भारत रखेंगे तो बीजेपी भारत देश का भी नाम बदल देगी। ये हिंदुस्तान हमारा है किसी के पिताजी का नहीं है। अगर हिम्मत है तो नाम इंडिया का नाम बदलकर दिखा दे।

aamaadmi.in


‘आपको 10 गारंटी देकर जा रहा हूं’

  1. दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएंगे।
  2. दिल्ली की तरह हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। दिल्ली की तरह सभी दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी। टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। सभी सड़क दुर्घटना प्रभावित लोगों का राज्य में मुफ्त इलाज किया जाएगा।
  3. छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। किसी भी सरकारी दफ्तर में काम कराने के लिए आपको दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे, आप उस फोन पर कॉल करके अपना काम बताएंगे। सरकारी कर्मचारी घर पहुंचकर आपका काम करके जाएगा।
  4. हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक हर बेरोजगार को 3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। लगभग 10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किया जाएगा। पंजाब में 36 हजार सरकारी नौकरी निकाली गई है।
  5. 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।
  6. पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। दिल्ली और पंजाब में मुख्यमंत्री खुद उनके घर जाकर देकर आते हैं।
  7. सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। संविदा और ठेका प्रथा बंद करेंगे।
  8. दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी।वहां आना-जाना, रहना, खाना सब मुफ्त होगा।
  9. छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों में फीस को नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।
  10. आदिवासियों के लिए सबसे बड़ी गारंटी दे रहा हूं, हमारी नीयत साफ है, सरकार बनने के एक महीने में पेसा कानून लागू करेंगे। जल, जंगल जमीन का पूरा अधिकार ग्राम सभा को दिया जाएगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल