छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्र

तालाब सौंदर्यीकरण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर. आज टिकरापारा के छुइया तालाब में होने जा रहे सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन समारोह के कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. इस समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए.  इस कार्यक्रम के दौरान यहां के पार्षद धनगर, रामकृष्ण धीवर, मीनल चौबे, मनोज वर्मा, विकास मरकाम, अमित साहू समेत तमाम मोहल्ला निवासी मौजूद रहे.

aamaadmi.in

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छुइया तालाब के आसपास रहने वाले सभी लोग मुझे भलीभांति जानते है; क्योंकि यह पहली बार काम नही हो रहा है. यह वर्षो से हो रहे विकास कार्यों में, मैं यहां आता रहा हूँ. यह सौंदर्यीकरण का कार्य पुजारी लोगों के समर्थन ना होने से हुआ था, अब उनकी सहमति के साथ यह कार्य आगे बढ़ रहा है.

aamaadmi.in

बृजमोहन अग्रवाल ने उस इलाके के जनप्रतिनिधियों को सौंदर्यीकरण के कार्य से पहले जल-निकासी का निर्माण के कार्य को पुख्ता करने की सलाह दी. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि 95 लाख का नाला बन चुका और बचे हुए लोगों के घरों को भी नाली बनवा कर जल निकासी की व्यवस्था जोड़ देना है, ताकि इस सौंदर्यीकरण कार्य होने में या होने के बाद इसमें किसी भी प्रकार की गंदगी न हो सके; वरना इस सौंदर्यीकरण का कोई मतलब नही है. इस सौंदर्यीकरण से तालाब साफ होगा और इस साफ तालाब में कमल खिलेगा, और उसी कमल के खिलने से हमें मजबूती मिलेगी.

aamaadmi.in

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे प्रदेश की सरकार पर हमलावर होते हुए यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री के आवास योजना के तहत मिलने वाले घर को इस सरकार ने छीन लिया, साथ ही अमृत मिशन योजना के हर घर जल योजना को भी रोक दिया वरना सभी के घर मे पानी आ जाता है. जिनके घर नही है उन्हें पक्का घर मिलता, पर ये सरकार गरीबों के विकास की दुश्मन बन बैठी है. आज 75 लाख रुपया से इस तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है. मैं आप सभी को इस बात का वचन देता हूं कि, मैं खुद अपनी देख-रेख में इसका निर्माण कराऊंगा, लेकिन इस कार्य मे आपकी भी सहभागिता चाहिए आप सभी को इस तालाब का ख्याल रखना होगा.इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा.

aamaadmi.in
aamaadmi.in

कार्यक्रम के समापन के दौरान जनता को आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि, सभी के आशीर्वाद और ताकत ने यहाँ पर लोगों को पार्षद बनाया है, मुझे विधायक बनाया है. आप सभी लोग ऐसे ही आशीर्वाद बनाये रखेंगे तो आने वाली कई पीढ़ियों तक विकास होता रहेगा. इसके लिए आप सभी को आने वाले समय में कमल के फूल के सरकार भी बनानी है, ताकि मोदी जी के विकास कार्यों को हम सभी तक पहुँचने में कोई भी बाधा ना आ सके.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल