छत्तीसगढ़

मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में महिला की हत्या मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है. आरोपी नेमीचंद साहू को मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है. पुलिस की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली. मृतिका के हाथ पर बने “K.K.” टैटू ने उसकी पहचान में अहम भूमिका निभाई.

पत्थर से हमला कर की थी हत्या
अभियोजन के अनुसार, थाना डौंडी लोहारा में अपराध क्रमांक 19/2026 के तहत धारा 103(1), 238 BNS में मामला दर्ज किया गया था. 16 जनवरी 2026 को आरोपी नेमीचंद साहू उर्फ नेमू (29) ने ग्राम गुरमी स्थित नाला भेंजरा पठार के पास महिला कमला बाई राजपूत के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया. उसने शव को पत्थरों से ढक दिया, खून से सने कपड़े साफ किए और मृतका का मोबाइल तोड़ दिया था, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके.

हाथ पर बने टैटू से हुई मृतका की पहचान
मामले की शुरुआत में मृतिका की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. उसके हाथ पर अंग्रेजी अक्षरों में “K.K.” का टैटू बना हुआ था. पुलिस ने इसे अहम सुराग मानकर तकनीकी और मैदानी स्तर पर जांच शुरू की. लगातार प्रयास के बाद मृतका की पहचान बालोद के ग्राम पाररास निवासी कमला राजपूत के रूप में हुई. पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतका के संपर्कों, गतिविधियों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की.

तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए. तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और मैदानी विवेचना के जरिए घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा गया. जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, आरोपी के खून से सने कपड़े, हीरो डीलक्स बाइक, मृतका का टूटा मोबाइल और चूड़ियां बरामद की.
पुलिस ने 26 जनवरी 2026 को आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार किया. विवेचना के बाद प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. साक्ष्यों और अभियोजन की दलीलों के आधार पर बालोद सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल