धर्म

100 साल बाद नवरात्रि में बन रहा दुर्लभ संयोग! 3 राजयोग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

शारदीय नवरात्रि का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कुछ ही दिनों बाद मां दुर्गा की आराधना का सबसे खास पर्व शुरू होने जा रहा है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 21 अक्टूबर को इसका समापन होगा. पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी. ज्योतिष के नजरिए से भी इस बार की नवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है.
मान्यता है कि इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होने जा रहा है, जिसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. वहीं नवरात्रि के दौरान कई ऐसे ग्रहों की युति बनने जा रही है, जिससे खास राजयोग का निर्माण होगा. ऐसे में सवाल है कि आखिर किन राशियों के लिए यह नवरात्रि खुशियां और तरक्की लेकर आने वाली है? आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल से.

जानें क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि इस बार की नवरात्रि ज्योतिष के लिहाज से काफी खास रहने वाली है. करीब 100 साल बाद नवरात्रि के दौरान कई बेहद शुभ योग बनने की बात कही जा रही है. उन्होंने बताया कि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग, बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मीनारायण राजयोग, जबकि गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेशरी राजयोग बनने जा रहा है. इन शुभ योगों का असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा. खासकर मेष, कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है. इन राशि वालों को करियर, कारोबार, धन और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि: नवरात्रि के दौरान इस राशि के जातकों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी करने वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. कारोबार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

aamaadmi.in

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए नवरात्रि नई उम्मीद लेकर आ सकती है. करियर में बदलाव या नई शुरुआत का मौका मिल सकता है. कारोबारियों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा.

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए भी यह नवरात्रि काफी खास रहने वाली है. धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. व्यापार करने वालों को भी फायदा हो सकता है. परिवार और रिश्तों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल