छत्तीसगढ़मनोरंजन

अब बड़े पर्दे पर जलवे दिखायेगा ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव, इस फिल्म ने आएंगे नज़र

बस्तर के सुकमा (Sukma) जिले का रहने वाला सहदेव दिरदो (Sinhdev Dirdo) अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है. बॉलीवुड (Bollywood) की एक फिल्म में मशहूर एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का बचपन का रोल अदा करेगा. बताया जा रहा है कि, फिल्म का नाम शबरी है. इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग छ्त्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अलग-अलग लोकेशन में होगी. दरअसल, सालभर पहले ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाने से नक्सलगढ़ का सहदेव दिरदो रातों रात फेमस हुआ था.

सहदेव ने बादशाह (Badshah) के साथ एल्बम बनाने के बाद वे सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. इंस्टाग्राम (Instagram) पर सहदेव के ढाई लाख फॉलोअर्स हैं. फिलहाल वे जगदलपुर में रहकर आठवीं क्लास की पढ़ाई कर रहे हैं. कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में शबरी फिल्म बनाने वालों ने सहदेव के मैनेजर पिंटू मानिकपुरी से संपर्क किया. इसके बाद उन्होंने इस मूवी में बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाने के लिए सहदेव से कहा. सहदेव ने भी तुरंत हामी भरी और छत्तीसगढ़ में होने वाले इस शूटिंग का हिस्सा बनने के लिए बस्तर से रवाना हो गए.

सहदेव ने बताया कि, वो वर्तमान में बस्तर के आदेश्वर एकेडमी में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा है. उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था. जिन्होंने कॉल किया था वो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से थे. उन्होंने पिंटू को बताया कि, एक्टर राजपाल यादव की फिल्म शबरी की शूटिंग CG के कवर्धा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में होनी है. इस फिल्म में राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करने सहदेव को ऑफर किया गया है. फिर पिंटू ने इस बात की जानकारी सहदेव को दी. सहदेव ने कहा कि, वो और पिंटू टीम से मिलने के लिए बस्तर से रवाना हो गए हैं.

गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के छोटे से गांव उरमपाल में रहने वाले सहदेव ने कुछ सालों पहले स्कूल में  एक गाना गाया था.  इस गाने का वीडियो स्कूल टीचर ने अपने मोबाइल में कैद किया. इसके बाद यह गाना सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा. ये इतना वायरल हुआ था कि ये बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह तक पहुंचा. इसके बाद बादशाह ने सहदेव से संपर्क करके उन्हें इस गाने की शूटिंग के लिए दिल्ली बुलाया. गाने में सहदेव ने भी धूम मचाया और यह गाना सुपरहिट हो गया. मौजूदा समय में वो सिलेब्रिटी हैं और लोगों की नजर जब सहदेव पर पड़ती है तो सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ उमड़ जाती है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल