राष्ट्रकॉर्पोरेट

Air India ने बदली एयर होस्टेस ग्रूमिंग गाइडलाइन, चूड़ी-कंगन से हेयर कलर तक के नए नियम

टाटा (TATA) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) ने अपने केबिन क्रू के लिए ग्रूमिंग नियमों में बदलाव किया है. ताज़ा दिशा-निर्देशों में से एक बिंदु में कहा गया है कि पुरुष केबिन क्रू को झड़ते बाल और गंजेपन वाले पैच को क्लीन शेव या गंजे लुक में बदलना चाहिए. एयरलाइन ने अपने केबिन क्रू से तुरंत दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है. समाचार एजेंसी एएनआई ने एयर इंडिया के सूत्रों के हवाले से बताया कि सैकड़ों केबिन क्रू सदस्यों को नए नियमों के साथ तालमेल बिठाने में समय लगेगा.

टाटा ग्रुप के इस फैसले के बाद, Air India के क्रू मेंबर्स नए अवतार में नजर आएंगे. एअर इंडिया ने 40 पन्नों का सर्कुलर जारी किया है, जिसमें ड्रेस कोड से लेकर फैशन सेंस तक पर चर्चा की गई है. कंपनी ने अटेंडेंस से लेकर यूनिफॉर्म तक में कई अहम बदलाव किए हैं. पायलट ग्रुप के लिए भी कुछ खास बदलाव किए गए हैं.

aamaadmi.in

पुरुष क्रू मेंबर्स के लिए जारी गाइडलाइन में हेयर जेल के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया गया है. एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स जिनके बाल कम हैं, उन्हें अपने बाल शेव्ड करने होंगे यानी गंजेपन को भी केबिन-क्रू में एंट्री नहीं मिलने की अनिवार्यता खत्म हो गई है. हालांकि उन्हें हर दिन सिर को शेव करना पड़ेगा.

पुरुषों के लिए आभूषणों पर ये है गाइडलाइन

aamaadmi.in

पुरुष सिर्फ वेडिंग बैंड डिजाइन वाली अंगूठी पहन सकेंगे. सिख केवल एक कड़ा पहन सकते हैं, जो 0.5 सीएम से ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए. यह सोने या चांदी का हो सकता है लेकि इस पर कोई डिजाइन नहीं होना चाहिए.

सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि लड़कों को उड़ान के दौरान पूरे समय यूनिफॉर्म की ब्लैक जैकेट पहननी होगी. ये नियम बोर्डिंग, सर्विस और प्लेन से उतरने में मदद करने वाले सभी स्टाफ मेंबर्स के लिए लागू होगा. यूनिफॉर्म पर निजी टाई—पिन लगाना मना होगा. अगर टाई—पिन जारी नहीं हुआ है, तो उसके बिना ही टाई पहननी होगी. इतना ही नहीं लड़कों को काले रंग लंबे मोजे पहनने होंगे.

इतना ही नहीं कंपनी ने स्टाफ मेंबर्स से रोजाना शेव करने के लिए भी कहा है. वहीं सफेद बाल किसी के भी नहीं चलेंगे. बालों को उनके नेचुरल रंग के हिसाब से कलर करना होगा. मेहंदी या रंगीन कलर के बाल नहीं चलेंगे. वहीं सिख स्टाफ को कड़ा पहनने की अनुमति होगी. जबकि बाकी स्टाफ सिर्फ एक वेडिंग रिंग पहन सकेंगे.

महिलाओं के लिए क्या है खास गाइडलाइन

महिला क्रू मेंबर्स भी अपने बाल अलग-अलग फैशनेबल रंगों में नहीं रंग सकेंगी. भूरे रंग में भी बाल रंग कर नहीं आना फैशन कलर और मेंहदी लगाने पर रोक है.

महिलाओं के लिए यह लिस्ट बेहद लंबी है. इसमें आभूषण, बाल, मेकअप, नाखून, ड्रेस को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है. आईशैडो, लिपस्टिक, नेल पेंट और हेयर शेड कार्ड को यूनिफॉर्म के हिसाब से ही शामिल करना है.

फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है. यूनिफॉर्म के साथ मैचिंग नेल पॉलिश उंगलियों में लगाने की इजाजत दी गई है. शेड कार्ड से नेल पेंट के रंगों को यूनिफॉर्म के साथ मैच किया जाना चाहिए. रेड यूनिफॉर्म के लिए रेड और कोरल, ब्लू यूनिफॉर्म के साथ पिंक और न्यूड, पर्ल व्हाइट और फ्रेंच मैनीक्योर हर तरह के यूनिफॉर्म पर कलर किए जा सकते हैं. एअर इंडिया ने जेल नेल पॉलिश और फ्रेंच मैनीक्योर के इस्तेमाल की भी इजाजत दी है, बस शर्त यह रखी गई है कि उन्हें सही तरीके से डिजाइन किया गया हो.

फीमेल केबिन क्रू मेंबर्स को कहा गया है कि लंबी बालियां न पहने. बिंदी 0.5 सेमी से बड़ी नहीं होनी चाहिए. प्लेन चूड़ी हो. बालों को बांधने के लिए टॉप नॉट का इस्तेमाल नहीं करना है. महिलाओं को चूड़ियों की मात्रा कम रखनी है. फ्लाइट अटेंडेंट बिना डिजाइन सोने या चांदी की बालियां पहन सकती हैं. केवल मीडियम साइज के बॉबी पिन का इस्तेमाल किया जा सकता है. पिन एक ही आकार के होने चाहिए. छोटे खुले बालों को ब्लो ड्राय या परमानेंट स्मूथनिंग करना होगा.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल