
रेप पीड़िता नाबालिग लड़की ने समाज में बदनामी के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र में इस लड़की से 16 दिन पूर्व रेप किया गया था. आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ फोन पर यह घिनौनी वारदात शेयर की थी और इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद लड़की ने आत्मघाती कदम उठा लिया.
16 साल की लड़की घटना वाले दिन गांव के बाहर तालाब पर गोबर डालने गई थी. वहीं गांव के वसीम ने उसे पकड़ लिया. आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन रेप किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के भाई ने बताया कि 2 सितंबर को जब वह रुद्रपुर से अपने गांव लौटा तो छोटी बहन रोते हुए पूरी घटना उसे बताई. पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने उसे पूरी घटना 2 सितंबर को ही बता दी थी.
लेकिन बहन की बदनामी के डर से वह थाने नहीं गया. पीड़िता के साथ रेप करने के बाद आरोपी दिल्ली चला गया. वहां 2 सितंबर की शाम को उसने गांव में अपने दोस्त को पीड़िता के साथ की गई घटना को फोन पर बताया. आरोपी दोस्त ने उसके साथ हुई बातचीत की ऑडियो गांव में वायरल कर दी.
- स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: BDL ने NSTL को सौंपा उन्नत हेवी वेट टॉरपीडो
- बढ़ी तपिश: कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद बारिश के आसार
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़
- एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमान
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन : आयुक्त रजत बंसल






