चुनाव 2024बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

Delhi MCD Ward Committee Election: BJP की जीत, AAP को शिकस्त – देखें परिणाम

Delhi MCD Ward Committee Election: केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गये। चुनाव के परिणामों के मुताबिक भाजपा ने जीत हासिल की है। 12 जोन में से सात पर भाजपा और पांच पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है।

नरेला जोन

चेयरमैन
पवन कुमार (वार्ड नं.-30) भाजपा (विजेता)
श्वेता खत्री (वार्ड नं.-01) आप

कुल वोट – 20
आप – 09
भाजपा – 11

उप चेयरमैन

बबीता (वार्ड नं.-31) भाजपा (विजेता)
रितु मुकेश कुमार (वार्ड नं.-26) आप

aamaadmi.in

कुल वोट – 20
आप – 09
भाजपा – 11

वार्ड समिति से स्थायी समिति के लिए एक सदस्य

अंजू देवी (वार्ड नं.-29) भाजपा (विजेता)
मनीषा जसबीर कराला (वार्ड नं.-33) आप

कुल वोट – 20
आप – 08
भाजपा – 12

नरेला क्षेत्रवाद कमेटी में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत

नरेला क्षेत्रवाद कमेटी में अध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की।

मध्य क्षेत्र वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत

मध्य क्षेत्र वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस बार समिति के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की। इस वार्ड कमेटी में स्थाई समिति के सदस्य के पद पर भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की।

अध्यक्ष- सुगंधा वार्ड नं.178 भाजपा

उपाअध्यक्ष- शरद कपूर वार्ड नं.146 भाजपा
वार्ड समिति से स्थायी समिति के लिए एक सदस्य- राज पाल सिंह वार्ड नं.174 भाजपा

साउथ जोन में आम आदमी पार्टी की जीत

साउथ जोन में आम आदमी पार्टी की ओर से कृष्ण जाखड़ वार्ड 172 और उपाध्यक्ष पर राज बाला टोकस वार्ड 151 से जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड समिति से स्थायी समिति के लिए आप के प्रेम चौहान (वार्ड 164) ने जीत दर्ज की है।

सिविल लाइन वार्ड कमेटी में एक वोट से जीती भाजपा

सिविल लाइन वार्ड कमेटी में भाजपा एक वोट से अध्यक्ष पद पर जीती। इस वार्ड समिति में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा पार्षद की जीत हुई। इस वार्ड कमेटी में स्थाई समिति के सदस्य के पद पर भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की।

दक्षिण क्षेत्र वार्ड समिति में आप को 16 और भाजपा को सात वोट मिले
दक्षिण क्षेत्र वार्ड समिति में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। आम आदमी पार्टी के पार्षद को 16 वोट मिले, जबकि भाजपा पार्षद को सात वोट मिले।

शहदरा नॉर्थ वार्ड कमेटी में भाजपा पार्षद की जीत

शहदरा नॉर्थ वार्ड कमेटी में इस वर्ष स्थाई समिति के सदस्य के पद पर भी भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की।

आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, ड्रॉ में आम आदमी पार्टी के पार्षद की जीत
दक्षिण क्षेत्र वार्ड कमेटी में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने क्रॉस वोट किए। एक पार्षद का वोट रद्द पाया गया। इस कारण भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की वोट बराबर हैं। इस वार्ड कमेटी में आम आदमी पार्टी के 15 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के सात पार्षद हैं। एक पार्षद कांग्रेस का है वह भी आम आदमी पार्टी के साथ गया हुआ है। इस तरह इस वार्ड कमेटी में आम आदमी पार्टी के चार पार्षदों ने क्रॉस वोट किया है और एक ने अपना वोट रद्द कर दिया। ड्रॉ में आम आदमी पार्टी के पार्षद की जीत हुई।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल