10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 77 खिलाड़ियों को खरीदा, 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की खिलाड़ी में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे

आज कुछ और बड़े खिलाड़ी को खरीदेंगी कम्पनियां

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 77 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें पहले दिन 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली थी।
आज लगभग 143 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाती नजर आएंगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम इंडिया के कप्तान यश धुल पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को भी आज अच्छी-खासी रकम मिल सकती है। इंग्लैंड का ये खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर लियाम गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वहीं, टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और इंशात शर्मा पर भी टीमें आज बोली लगाती नजर आएंगी।
पहले दिन बिके थे 74 खिलाड़ी
ऑक्शन के पहले दिन हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 खिलाड़ी बिके। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है।

ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाडी
ऑक्शन के पहले दिन सबसे ज्यादा बोली विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। वे अब तक IPL सीजन-15 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। पिछले सीजन में ईशान की सैलरी 6.2 करोड़ थी और वो मुंबई के ही टीम से जुड़े थे। इस बार उन्हें पिछली बार से करीब ढाई गुना ज्यादा राशि मिली है।
ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की खिलाड़ी में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे। उन्हें कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा।

पिछले सीजन अय्यर दिल्ली की टीम में थे और उनकी सैलरी 7 करोड़ थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल उन्हें 5.25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
पहले दिन आवेश खान को लखनऊ टीम ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड (एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को पछाड़ा, जो IPL 2021 की नीलामी में 9.25 करोड़ के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।

पिछले IPL सीजन में आवेश ने 24 विकेट चटकाए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे थे। लखनऊ से पहले आवेश RCB और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। 2017 में बेंगलुरु ने आवेश को 10 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं, 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने आवेश को 75 लाख में खरीदा था। अभी तक IPL 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कुल 25 मैच खेले हैं और 25.83 की औसत के साथ 29 विकेट चटकाए हैं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button