छत्तीसगढ़

सीएम मान के 10 मंत्री लेंगे शपथ, डॉक्टर और सोशल वर्कर भी शामिल

पंजाब में CM भगवंत मान की सरकार के मंत्रियों को थोड़ी देर में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए CM भगवंत मान राजभवन पहुंच गए हैं। पहले चरण में 10 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें 8 पहली बार MLA बने हैं। इसके अलावा कोटकपूरा से MLA कुलतार सधवां विधानसभा स्पीकर होंगे। शपथ ग्रहण के बाद दोपहर 2 बजे मान सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए 7 नए मंत्रियों के लिए बाद में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।

मंत्री पद शपथ लेंगे यह विधायक
आज मंत्रीपद की शपथ लेने वालों में हरपाल चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. विजय सिंगला, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, लालचंद कटारू चक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर जिंपा और हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं। इनमें हरपाल चीमा दिड़बा और मीत हेयर बरनाला से दूसरी बार चुनकर आए हैं। 

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button