छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश और राहुल गांधी के बीच 40 मिनट की चर्चा, बेटे की शादी में आने का भी दे दिए न्यौता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार से दिल्ली लौट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संगठन की रणनीति और लोगों के रुझान आदि के संकेतों पर चर्चा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के हालात और मुद्दों की बात भी हुई। वहीं मुख्यमंत्री ने छह फरवरी को अपने बेटे चैतन्य की शादी में आने का न्योता भी दे आए।

बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे के करीब राहुल गांधी के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं में करीब 40-45 मिनट की मुलाकात रही। इस बीच उत्तर प्रदेश चुनाव के हालात, प्रबंधन पर बात हुई। मुख्यमंत्री ने कोरोना प्रतिबंधों के साथ मैदानी चुनाव प्रचार और वर्चुअल चुनावी तौर-तरीकों पर अनुभवों के आधार पर बात रखी। बताया गया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज, संगठन की गतिविधियों के साथ सरकार के तालमेल, राजनीति और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने बेटे चैतन्य बघेल की शादी का न्योता भी राहुल गांधी को दिया है। बताया जा रहा है, राहुल ने विवाह समारोह में आने की हामी भर दी है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button