राष्ट्र

महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 648 का इलाज जारी है। 61 ठीक हो गए हैं और 5 की मौत हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं और 1981 लोगों की मौत हो गई है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button