![](https://www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/02/05949058506_1645796237.webp)
सूरजपुर जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सभी पिकअप में सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुआ है।
प्रेमनगर थाना इलाके के रहने वाले लोग पिकअप में सवार होकर शिवपुर में शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। ये अभी दोपहर करीब 2 बजे बिरंचि बाबा धाम के पास पहुंचे थे। इसी वक्त ये हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही 3 महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी।