राष्ट्र

सीएम चेहरा भगवंत मान की वजह से पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत

कांग्रेस के लिए मुश्किल की घड़ी

पंजाब की लो-प्रोफाइल सीट धूरी अचानक राजनीतिक सुर्खियों में आ गई है। इसकी वजह आम आदमी पार्टी (AAP) का CM चेहरा भगवंत मान हैं, जो यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान के आने के बाद यह पंजाब की हॉट सीट बन चुकी है। पहले कांग्रेस के लिए सेफ रही धूरी सीट को बचाने के लिए पार्टी के सामने मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं।

धूरी सीट पर बदलाव की बयार चल रही है। लोग पार्टी नहीं चुनाव चिन्ह का नाम लेते हुए 2 तर्क देते हैं। पहला, यहां से मुख्यमंत्री चेहरा चुनाव लड़ रहा है और दूसरा हमें बदलाव चाहिए। भगवंत मान के आने से यहां चुनाव लड़ रहे कांग्रेस विधायक दलबीर गोल्डी की टेंशन बढ़ गई है। इसी वजह से वह नंगे पांव प्रचार करने तक का फार्मूला आजमा चुके हैं। उनके ऐसे प्रयासों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में AAP के मजबूत होने से कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button