![](https://www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/03/e94677d1-53b9-495b-b722-08e7010ce91b_1648368847.webp)
पंजाब से राज्यसभा के सांसद बने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने पहली प्रतिक्रिया दी। हरभजन ने लिखा कि नई भूमिका में वह अपने राज्य और देश की सेवा के लिए तैयार हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान और आप के पंजाब सहप्रभारी रहे राघव चड्ढा का धन्यवाद किया। हालांकि उनके इस ट्वीट पर पहली प्रतिक्रिया कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की आई। पार्टी प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने पूछा कि उन्हें IPL से समय मिल गया।