राजनीति

सीएम बनने के बाद भगवंत मान के पहले एक्शन पर सबकी नजर, 36 हज़ार कर्मचारी पक्के होने की देख रहे राह

पंजाब के नए CM भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद वह पंजाब सिविल सेक्रेट्रेरिएट चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पंजाब के बड़े प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह अफसरों की मीटिंग लेकर सरकार के कामकाज का ब्यौरा लेंगे। इसी दौरान अमृतसर साउथ से आप विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्झर को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वह कल सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। थोड़ी देर में उन्हें राजभवन में गवर्नर शपथ दिलाएंगे।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि CM की कुर्सी संभालने के बाद भगवंत मान पहला काम क्या करेंगे। चुनाव प्रचार के वक्त वह जरूर कह चुके हैं कि उनका हरा पैन बेरोजगारी खत्म करने के लिए चलेगा। पंजाब में करीब 36 हजार कर्मचारी पक्के होने की राह देख रहे हैं। एक लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हैं। इसलिए सबको आस है कि वह इसी वादे को पूरा करेंगे।

117 में से 92 सीटें जीतकर आई आप
पंजाब चुनाव में आप ने बड़ी जीत हासिल की। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटें जीत ली। आप ने यह चुनाव भगवंत मान के चेहरे पर लड़ा। यही वजह है कि कई जगह लोगों ने पंजाब में बदलाव तो कहीं भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान किया।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button