Uncategorized

पंजाब में हंग असेंबली की आशंका, अमरिंदर और नड्डा की गुफ्तगू

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने हंग असेंबली का आकलन किया है। नड्‌डा ने कहा कि पंजाब में किसी एक पार्टी को बहुमत मिलने के आसार नहीं है। चुनाव के बाद किसी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 10 मार्च को मतगणना के बाद इसके बारे में सोचा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में पार्टी का आधार बढ़ाना चाहती है। उन्हें खुशी है कि इस बार वह ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े।

शाह ने कहा था- कोई ज्योतिषी ही बता सकता है
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पंजाब में विचित्र तरीके से चुनाव हुआ है। यहां मतदान का क्या रिजल्ट रहेगा, इसके बारे में कोई ज्योतिषी ही बता सकता है। हालांकि उन्होंने गठबंधन सरकार के संकेत जरूर दिए थे। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो अकाली दल और भाजपा गठबंधन कर सकते हैं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button