National

हंग असेंबली की नौबत आई तो 2-3 दल गठबंधन कर सरकार बना सकते : अमित शाह

पंजाब में भाजपा की नई रणनीति

पंजाब में अगर हंग असेंबली की नौबत आई तो 2-3 दल गठबंधन कर सरकार बना सकते हैं, यह दावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। इससे पहले अकाली नेता बिक्रम मजीठिया भी कह चुके हैं कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा से गठबंधन हो सकता है। पंजाब में मौजूदा हालात में सबसे बड़े आसार अकाली दल और भाजपा के साथ आने के हैं। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह भी साथ होंगे। हालांकि यह सब मतगणना के बाद पार्टियों को मिली सीटों पर निर्भर करेगा। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हो चुका है और मतगणना 10 मार्च को होगी।

पंजाब में गठबंधन की यह तस्वीरें संभव

समझौते की सबसे बड़ी तस्वीर : अकाली दल और भाजपा में गठबंधन हो सकता है। अकाली दल इस बार बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है।
वहीं, भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिअद संयुक्त के साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और आप को रोकने के लिए यह पांचों पार्टियां साथ आ सकती हैं।

पढ़िए … इसके संकेत और वजहें

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन 25 साल में तीन बार 1997, 2007 और 2012 में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में रहा है।
अकाली दल और भाजपा गठजोड़ की वजह टूटने का कारण बने कृषि सुधार कानून वापस हो चुके हैं।
अकाली दल ने भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा पर कोई बड़ा हमला नहीं किया। अकाली दल और भाजपा के रिश्ते भी नरम दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!