छत्तीसगढ़

दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, जानिए क्या है मामला

कांकेर में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर महिला पर केरोसीन डाला और आग लगा दी। इसके बाद लपटों में घिरी महिला ने घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। सौतन के बीच विवाद पति के पास सोने को लेकर हुआ था। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं FIR दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के कापसी पीवी-7 निवासी उज्जवल मंडल ने करीब 17 साल पहले सविता मंडल से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। करीब ढाई साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते उज्जवल महाराष्ट्र की महिला जबा मंडल को शादी कर घर ले आया। उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। सभी एक साथ ही एक मकान में रहते हैं। सविता 28 मार्च की रात पति के साथ सोने को लेकर उसके कमरे में बिस्तर बिछा रही थी।
आरोप है कि रात को सौतन जबा रूम में पहुंच गई। बिस्तर बिछाने से मना करते हुए कहा कि आज यहां वह सोएगी। दोनों के बीच विवाद होने लगा कि पति के साथ वो सोएगी। यह देख सास पहुंची और दोनों को समझाने लगी। तभी उज्जवल भी आ गया और सविता को फटकार लगाने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उज्जव व जेबा ने सविता को पकड़ लिया। घर में रखा केरोसीन लाए और सविता पर उड़ेल कर उज्जवल ने लाइटर से आग लगा दी।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button