छत्तीसगढ़

बाजीगर मूवी के सीन रिक्रिएट, 13 साल की लड़की को फंसाया प्रेम जाल में, फिर हुआ ये…

जांजगीर में एक युवक ने बाजीगर मूवी के सीन को रीक्रिएट कर दिया। उसने 13 साल की लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। ग्रामीणों को पता चला तो लड़की को उसके घर से भगाकर ले गया और एक साथ खुदकुशी करने का झांसा दिया। आरोपी ने लड़की से सुसाइड नोट भी लिखवा लिया। फिर दुष्कर्म कर गला घोंटकर मार डाला और शव को तालाब में फेंक दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जैजैपुर क्षेत्र के चोरभट्‌टी गांव के डबरी तालाब में 3 मार्च को 13 साल की बच्ची की लाश मिली थी। उसके कपड़ों से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि लड़की 28 फरवरी की रात से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी जैजैपुर थाने में 2 मार्च को दर्ज कराई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में पता चला कि लड़की की हत्या की गई है।
इस पर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। उनसे मिली जानकारी और संदेह के आधार पर चोरभट्‌टी गांव के ही जवाहर चंद्रा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जवाहर ने पुलिस को बताया कि उसका लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। यह बात पूरे गांव में फैल गई थी। ऐसे में उसने लड़की से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा। आरोपी ने लड़की से कहा कि परिवार वाले मिलने नहीं देंगे तो दोनों अपनी साथ में जान दे देते हैं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button