छत्तीसगढ़

Baloda Bazar Violence Case: बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता…

Baloda Bazar Violence Case: बलौदाबाजार कलेक्टर व एसपी के ऑफिस में किए आगजनी व तोड़फोड़ की घटना पर

Baloda Bazar Violence Case: बलौदाबाजार कलेक्टर व एसपी के ऑफिस में किए आगजनी व तोड़फोड़ की घटना पर अब पुलिस एक्शन मोड में है, इस बीच अब उसे एक बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग के अध्यक्ष जीवराखन बांधे को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है।

Baloda Bazar Violence Case: मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद जगदलपुर के रास्ते जीवराखन बांधे अपने कुछ साथियों के साथ विशाखापट्नम फरार होने की तैयारी में था।

जीवराखन के बारे में बलौदाबाजार पुलिस के एसआइटी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई थी, इसी के बाद उसे पकड़ने में सहायता मिली। पुलिस ने घटना के दौरान के वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ्स, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए तथ्यों के आधार पर भीम रेजीमेंट के पदाधिकारी की गिरफ्तारी करी है।

पुलिस सूत्रों की माने तो घटना से जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की भू आने वाले दिनों में गिरफ्तारी हो सकती है। जीवराखन के बारे में बताया गया है की वह मंदिर हसौद का रहने वाला है।वह दो दिन पहले ही जगदलपुर गया था।

aamaadmi.in

बलौदाबाजार हिंसा केस में अब तक आठ लोगों पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है, वहीं 132 लोगों को इसमें गिरफ्तार किया गया है। भीम रेजीमेंट के साथ ही , भीम क्रांतिवीर जैसे अन्य दूसरे संगठनों पर भी एसआइटी की पैनी निगाहें हैं।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
दिवाली पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय भागवत गीता पढ़ना चाहिए की नही ? दंगल की कमाई 2000 करोड़, फोगाट फैमिली को मिले सिर्फ इतने रुपए भारत के राज्य जो अपने अलग नृत्य के लिए जाने जाते हैं