Trending

यूपी में डबल इंजन की सरकार, रुझानों में भाजपा 250 सीटों से आगे, सपा की सीट दोगुनी हुई

BJP ahead of 250 seats in trends

उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर मोदी-योगी के डबल इंजन से ही चलने का फैसला कर लिया है। वोटों की गिनती शुरू होने के 2 ही घंटे में BJP रुझानों में ढाई सौ से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

हालांकि रुझान यह भी बता रहे हैं कि योगी पिछली बार वाली परफॉर्मेंस नहीं दोहरा पाए हैं। पिछली बार 312 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।BJP को 60 सीटों का नुकसान हो रहा है और इसका फायदा अखिलेश उठा रहे हैं। सपा को 80 सीटों का फायदा हो रहा है। सबसे बुरा हाल बसपा और कांग्रेस का है।

bjp
NEW DELHI, INDIA FEBRUARY 03: BJP supporters during Prime Minister, Narendra Modi’s election campaign rally for the Delhi Assembly polls in New Delhi. (Photo by Pankaj Nangia/India Today Group/Getty Images)

ये दोनों पार्टियां अभी तक उतनी सीटें भी नहीं जीत पाई हैं, जितने फेज में चुनाव हुए यानी 7 से भी कम। कांग्रेस तो सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में ही तीसरे नंबर पर है। यहां भाजपा की अदिति आगे चल रही हैं।
गोरखपुर में योगी और करहल में अखिलेश आगे चल रहे हैं, लेकिन चुनाव से पहले अखिलेश का हाथ थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर में 10 हजार वोटों से पीछे हैं। योगी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सिराथू में अभी पीछे ही चल रहे हैं।
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भाजपा की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

कांग्रेस कैंडिडेट मनीष चौहान तीसरे नंबर पर हैं।
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर में 10 हजार वोटों से पीछे हैं। वहां भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना पर जेल से चुनाव लड़ रहे सपा के नाहिद हसन पीछे चल रहे हैं और BJP की मृगांका सिंह आगे चल रही हैं।
अखिलेश यादव ने शेर ट्वीट किया- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।

ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Follow us on- Facebook

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button