छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: तेज-तर्रार पार्षद संजना ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

रायगढ़ नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। संजना शर्मा कांग्रेस की बहुत चर्चित और तेज तर्रार नेता थीं। हालांकि उन्होंने खुदकुशी क्यों की अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ नगर निगम का बजट सत्र चल रहा है। रोज की तरह वार्ड 28 से पार्षद संजना शर्मा भी बुधवार को उसमें शामिल हुई थीं। इसके बाद वह घर पहुंची। बताया जा रहा है कि देर रात ही उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि उन्होंने क्या खाया इस संबंध में कोई जानकारी किसी को नहीं है। उनकी ओर से भी किसी को नहीं बताया गया था।

पार्षद संजना के भाई ने जब गुरुवार दोपहर उन्हें उल्टी करते देखा तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली। इसके बाद संजना को दोपहर करीब ढाई बजे आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों सहित कांग्रेस नेता व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं परिवार भी सकते में है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button