छत्तीसगढ़

यूपी में बस सड़क हादसा, 100 फीट नीचे गिरी बस, 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लिए निकली एक और बस हादसे का शिकार हो गई। मध्य प्रदेश के शहडोल के पतखई घाट में बस अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 12 साल की बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि 44 से ज्यादा घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा से भोरमदेव ट्रेवेल्स की बस शनिवार रात बनारस के लिए निकली थी। रात करीब 12.30 बजे बस शहडोल में सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान वहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button