अपराध

फोन कर बोला-सिम बंद हो जाएगा वेरिफिकेशन करा लो, फिर ऐप डाउनलोड कराके खाते से उड़ा लिए डेढ़ लाख

बिलासपुर में BSNL अफसर बनकर ठग ने माइंस के ऑपरेटर के खाते से डेढ़ लाख रुपए पार कर दिए। दरअसल, ठग ने मोबाइल सिम वेरिफिकेशन कराने का झांसा दिया और एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराने के बाद बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर दिया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। ठगी के शिकार माइंस ऑपरेटर की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

आसमा सिटी निवासी पंकज कुमार कश्यप (44 साल) हिर्री माइंस में ऑपरेटर है। आठ मार्च को दोपहर तीन बजे उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को BSNL कंपनी का सर्किल अधिकारी बताया। कथित अफसर ने उसे मोबाइल सिम बंद होने और सिम का वेरिफिकेशन कराने का झांसा दिया था।

लिंक भेजकर दस रुपए कराया जमा
कथित BSNL अफसर ने उसे सिम वेरिफिकेशन के लिए दस रुपए चार्ज बताया। इस राशि को जमा करने के लिए उसने एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करने को कहा और लिंक भेजकर दस रुपए जमा करने का झांसा दिया। एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कर ऑपरेटर ने जैसे ही 10 रुपए ट्रांसफर किया। इसके दो दिन बाद उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए कट गए।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button