राष्ट्र

पंजाब कांग्रेस में आज बदलाव के आसार:राज्य इंचार्ज हरीश चौधरी की छुट्‌टी तय; नवजोत सिद्धू की जगह नया प्रधान बनेगा

पंजाब चुनाव में हुई करारी हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस इस पर मंथन करेगी। इसके लिए कांग्रेस के महासचिवों और राज्य इंचार्जों की मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग के बाद पंजाब में कांग्रेस इंचार्ज रहे हरीश चौधरी की छुट्‌टी तय है। वहीं नवजोत सिद्धू की जगह कांग्रेस को नया प्रधान मिल सकता है। सोनिया गांधी सिद्धू से पहले ही इस्तीफा ले चुकी हैं।

सिद्धू की जगह पर लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्‌टू, कादियां से विधायक प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम और डेरा बाबा नानक से MLA सुखजिंदर रंधावा और गिद्दड़बाहा से अमरिंदर राजा वड़िंग प्रधान पद के दावेदार हैं। वहीं पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ पर भी कांग्रेस दांव खेल सकती है। हालांकि अगर प्रियंका गांधी की चली तो सिद्धू को फिर प्रधान बनाया जा सकता है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button