छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश ने खैरागढ़ को जिला बनाने की दी गारंटी, सोशल मीडिया में अभियान तेज

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए सत्ताधारी कांग्रेस ने आक्रामक प्रचार अभियान तेज किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलग जिला बनाने के चुनावी वादे की गारंटी दी। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, सेव द डेट – 17 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस का विधायक बनेगा। 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा।

इस पोस्ट से पहले पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने खैरागढ़ को अलग जिला बनाए जाने के वादे को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान के हवाले से पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, रमन सिंह ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित किया है। अब खैरागढ़ को सम्मान मिला है तो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह बात खैरागढ़ की जनता भली-भांति जान चुकी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। 

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button