छत्तीसगढ़

सीएम दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में भी बढ़ा केस

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में तीन गुना हो गई है। 4 जनवरी को दिल्ली में 5481 मामले आए थे, 5 जनवरी को मामले बढ़कर 10,665 हो गए। 6 जनवरी यानी आज 15,097 केस मिले हैं। आज कोरोना संक्रमित 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15.34% हो गया है।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। वे अभी घर पर इलाज करा रहे हैं। अशोक गहलोत पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमित हो गए थे। तब उनकी पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। 

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button