राष्ट्र

CM पद की शपथ से पहले दिल्ली रवाना; बोले- कुछ महीनों में संगरूर की आवाज फिर लोकसभा में गूंजेगी

Leave for Delhi before taking oath as CM

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चुने गए भगवंत मान सांसद पद छोड़ देंगे। वह कल ही दिल्ली रवाना हो गए थे। जहां वह लोकसभा स्पीकर को MP के पद से इस्तीफा देंगे। मान 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। मान के इस्तीफे के बाद संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा। मान को इस बार धूरी सीट से विधायक चुना गया है। भगवंत मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की oath लेंगे।। इस्तीफा देने से पहले भगवंत मान ने कहा कि कुछ महीनों के बाद ही संगरूर के लोगों की आवाज फिर लोकसभा में गूंजेगी।

oath

लगातार दूसरी बार सांसद रहे भगवंत मान
संगरूर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी का गढ़ रही है। 2014 के बाद 2019 में मोदी लहर के बावजूद भगवंत मान ने यह सीट जीती। 2019 में तो पंजाब से जीतने वाले वह आम आदमी पार्टी के अकेले सांसद थे।

  • 2014 में भगवंत मान ने अकाली दल के दिग्गज रहे सुखदेव ढींढसा को रिकॉर्ड 2,11,721 मतों से हराया। मान को 5,33,237 मत मिले।
  • 2019 में भगवंत मान ने फिर यहां से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लो को 1,10,211 मतों के अंतर से हराया। भगवंत मान को करीब सवा 4 लाख वोट मिले थे।

ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Follow us on- Facebook

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button