छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड लौट आई, कोल्ड-डे की भी चेतावनी जारी

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड लौट आई है। कई स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड-डे की भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सरगुजा,दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने और शीत दिवस (Cold Day) रहने की संभावना जताते येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा बनेगा। शीतलहर के प्रभाव से जशपुर, बलरामपुर और अम्बिकापुर जिले में कई जगह ओस की बूंद जमकर बर्फ में बदल गई।
इस बीच रात के तापमान पर ठंडी हवाओं का असर दिखने लगा है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेण्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहा सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं जशपुर के डुमरबहार में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button