छत्तीसगढ़

पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आने वाले 5 दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना

पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आने वाले 5 दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। मंगलवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घनी धुंध छाई। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के बाद पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर बिछ गई है।

अगले 5 दिनों तक यह घना कोहरा छाया रहेगा और साथ में शीत लहर चलेगी, जिससे तीनों राज्यों के लोगों को कंपकंपी का अहसास होगा।
हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा

मंगलवार को हरियाणा का हिसार जिला सबसे ठंडा रहा। हिसार का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में इस तापमान के और नीचे जाने के संकेत हैं। वहीं लोग ठिठुरन कम करने के लिए आग जलाकर हाथ सेकते नजर आए। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी कम रहा।

मौसम के खुश्क रहने के आसार

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक मदन खिचड़ का कहना है कि अगले 3 दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। सुबह और रात्रि में धुंध छाई रहेगी। शीत लहर भी चलेगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। 12 और 13 जनवरी तक धुंध और उसके बाद उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तीनों राज्यों में शीत लहर चलेगी। यह मौसम 16 जनवरी तक ऐसा ही चलेगा।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button