कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खेला OBC कार्ड, हिंदुस्तान का एक्सरे है जातीय जनगणना…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खेला OBC कार्ड, हिंदुस्तान का एक्सरे है जातीय जनगणना...

न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राहुल गांधी बिलासपुर के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल हुए। बिलासपुर में आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लाभार्थियों के खाते में राशि को ट्रांसफर किया है। इस मौके पर राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल ने लाभार्थियों से मुलाकात भी की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला। कहा कि हम कांग्रेसी हैं, झूठे वादे नहीं करते हैं। नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं तो ओबीसी वर्ग की बात करते हैं। कांग्रेस ने जातिगत जनगणना कराया था। उसमें हिंदुस्तान में किस जाति के कितने लोग हैं, यह हिंदुस्तान की सरकार के पास पड़ा हुआ है। नरेंद्र मोदी वह डाटा देश को नहीं दिखाना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार को एमएलए और एमपी नहीं चलाते हैं। सेक्रेटरी और कैबिनेट सेक्रेटरी चलाते हैं। यही लोग योजना को डिजाइन करते हैं। मैंने देखा कि इन 90 लोगों में से पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं। आप हिल जाओगे। 90 लोगों में से सिर्फ तीन लोग ओबीसी के हैं। वह हिंदुस्तान के सिर्फ पांच परसेंट बजट को कंट्रोल करते हैं। ये सबसे बड़ा सवाल है कि क्या हिंदुस्तान में सिर्फ पांच फीसदी ओबीसी हैं।राहुल गांधी ने कहा कि जातीय जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है। इससे पता चल जाएगा कि कौन कितना है।

इसके बाद देश सभी को भागीदारी देकर आगे चल पाएगा। मैंने लोकसभा में नरेंद्र मोदी से पूछा कि आप जातीय जनगणना से क्यों डरते हैं। बीजेपी के सांसद कहते हैं कि हमसे कुछ पूछा नहीं जाता है। अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आती है तो हम जातीय जनगणना कराएंगे। साथ ही उनको उचित भागीदारी भी दूंगा।

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि हम जनता की सरकार चलाते हैं। कर्नाटक में हमने चुनाव जीतने के बाद सारे वादे पूरे कर दिए। हम 15 लाख वाला झूठे वादे नहीं करेंगे। हमारा रिमोट कंट्रोल सभी के सामने चलता है।

चुनाव में दो सौ से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार, Congress का ये नेता सबसे अमीर| Aam Aadmi Patrika

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की संपत्ति सबसे अधिक 447 करोड़ ...रुपये से ज्यादा है.[+] Show More
Back to top button