छत्तीसगढ़

पूर्व पार्षद के पति का मिला शव, डूबने से मरने की आशंका

गरियाबंद में BJP के पूर्व पार्षद के पति का शव एनीकट में तैरता हुआ मिला है। वह दो दिन पहले नहाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव तैरते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने डूबने से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि मामला संदिग्ध मान राजिम थाना पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-3 से पार्षद रह चुकीं अचला गुप्ता के पति जितेंद्र गुप्ता (40) शुक्रवार सुबह साइकिल पर नहाने के लिए घर से निकाला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि पुलिस को पूर्व पार्षद के लापता होने के दिन ही एनीकट के पास देर शाम एक साइकिल मिली थी, लेकिन आसपास कोई नहीं था। बरामद साइकिल को जितेंद्र की बताया गया। हालांकि पुष्टि नहीं हो सकी है।

परिजनों ने नहीं दर्ज कराई थी गुमशुदगी पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद के लापता होने के बाद भी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। ग्रामीणों की सूचना पर शव का पता चला। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। जितेंद्र की मौत हादसा है, हत्या या फिर खुदकुशी, इसे लेकर संदेह हो गया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर रहे हैं। अगर जरूरी हुआ तो बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button