राष्ट्र

पंजाब में बेरोजगारों का प्रदर्शन शुरू, टंकी पर चढ़े

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में बेरोजगार युवकों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। CM भगवंत मान की सरकार में पहली बार बेरोजगार टंकी पर चढ़े हैं। यह युवक करीब 6 साल पहले पुलिस भर्ती वाले हैं। उनका कहना है कि चुनाव से पहले भगवंत मान घर-घर आते थे, अब हमें मिलते नहीं। आज भी सीएम भगवंत मान उन्हें मिलने के बजाय हाथ हिलाकर चले गए। इससे भड़के युवकों ने संगरूर-लुधियाना नेशनल हाइवे जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीएम मान के पास हमारे साथ बात करने के लिए 5 मिनट भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिलती, वह घर नहीं जाएंगे। अब वह पढ़-लिखकर दिहाड़ी करने को मजबूर हो रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे नवदीप सिंह और अमनदीप कौर ने कहा कि 2016 में 7416 पदों पर भर्ती हुई थी। इस मामले पिछले 6 साल से मामला लटका पड़ा है। भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदकों की वैरिफिकेशन तक हो चुकी है। इसके बावजूद उन्हें जॉइनिंग नहीं कराई जा रही। इसके बाद चुनाव के वक्त भगवंत मान ने कहा था कि सरकार बनते ही उनका मसला हल कर देंगे।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button